24 साल बाद मुलायम ने कही ऐसी बात, सुनकर मुस्कुराने लगी मायावती
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का मैनपुरी में 24 साल बाद एक दूसरे के धुर विरोधी रहे मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर दिखे। लगभग ढाई दशक बाद मुलाकात होने पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुश नजर आए और मैनपुर आने पर धन्यवाद भी दिया। मुलायम ने कहा कि हम और मायावती लंबे समय के साथ एक मंच पर आए हैं। मैं सभी से कहना चाहूंगा कि मायावती जी का सम्मान करना, रैली के दौरान उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है, तब-तब मायावती ने हमारा साथ दिया है और हमने भी उनका साथ दिया है। इसलिए मायावती का सम्मान जरूर करना। मुलायम की ये बातें सुनकर मायावती मुस्कुराती रहीं। आपको बता दें कि 2 जून 1995 को हुए गेस्ट हाउस कांड के बाद दोनों पार्टियों के बीच तलवारें खिंच गई थी। इस घटना के बाद माय़ावती कई बार सार्वजनिक मंच से मुलायम पर निशाना साध चुकी हैं। 24 साल बाद ये पहला मौका है जब मायावती और मुलायम सिंह यादव एक साथ एक मंच पर आए हैं। रैली में बसपा प्रमुख मायावती मुलायम की तारीफ करने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि मुलायम ही पिछड़े वर्ग ...